कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में नमो सेवा- अनकही कहानियां गतिविधि अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय श्योपुर के विद्यार्थियों द्वारा संगीतमय नाटय प्रस्तुति दी गई।
शहर के गुलम्बर स्थित हिंदी माता मंदिर के सामने आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा नागरिकों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति का संदेश दिया गया, साथ ही नाट्य मंचन के माध्यम से नशे में गिरफ्त युवाओं के परिजनों की मानसिक एवं सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति को प्रदर्शित किया गया। साथ ही नशे से स्वास्थ्य पर पडने वाले दुष्प्रभावों का भी प्रदर्शन किया गया।
नुक्कड नाटक के माध्यम से नागरिकों को नशामुक्ति के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील भी की गई।
इस नुक्कड़ नाटक में विद्यालय के विद्यार्थियों हर्ष पवार, विनीत प्रजापति, अयान भारती, गौरव वर्मा, अभिषेक सुमन, दीपांशु, लवली रेगर, भारती बाथम, शीतल शिवहरे, लक्ष्मी सुमन, वर्षा धाकड, तनु पारीख, अनित, सोनम माहौर ने मुख्य भूमिकायें निभाई। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री शिवलाल शाक्य, नायब तहसीलदार श्री दर्शनलाल बौद्ध, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री सौरभ राय एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री जेपी जाटव, शिक्षिका श्रीमती राधा गोयल, सुश्री मोनिका जाट, श्रीमती खुशबू राठौर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।




