पूरे प्रदेश में राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। सतना जिले में सेवा संकल्प अभियान के दौरान अब तक संपन्न गतिविधियों की समीक्षा और आगामी गतिविधियों की तैयारियों के संबंध में सांसद सतना श्री गणेश सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक आयोजित की गये।
इस मौके पर विधायक रामपुर बघेलान श्री विक्रम सिंह, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, जिला शिक्षा अधिकाारी सलोनी शर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय राजीव सिंह, संयोजक ऋषभ सिंह भी उपस्थित थे।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अब तक संपन्न गतिविधियों आशीर्वाद का दिया, रक्तदान शिविर, मेरे सपनों का भारत, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, बडनगर वाराणासी सेवा यात्रा और 2 अक्टूबर से संचालित हो रही सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की गई।
बैठक में 7 अक्टूबर को विकसित भारत संकल्प, सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये और 17 अक्टूबर को सुशासन सेवा संवाद के आयोजन पर तैयारियों की भी चर्चा की गई।

