उज्जैन,3 अक्टूबर। अवंतिका पुरी उज्जैनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सेवा संकल्प अभियान—सेवा और समर्पण के 25 वर्ष, जन सेवा से देश सेवा” तथा “देश के 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” की भावना के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन में राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राज्यसभा सांसद श्री उमेनाथ जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से देश के विकास, सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं बच्चों के सपनों के भारत की परिकल्पना को अभिव्यक्त किया।इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल, श्री जगदीश पांचाल, श्री कल्याण शिवहरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कमला कुंवर, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उमा शर्मा, विद्यालय के समस्त अध्यापक गण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सोच को मंच प्रदान किया गया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश के भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


