सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र टॉय क्लस्टर बासापुर, बुधनी में खिलौना निर्माण हेतु रिक्त 49 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 1 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से 15 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in के माध्यम से संपन्न की जाएगी।

प्रत्येक भूखंड के लिए आवेदन शुल्क 5000/- रुपये निर्धारित किया गया है, जो वापसी योग्य नहीं होगा। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदकों को आवेदन की तिथि को प्रचलित प्रीमियम की 25 प्रतिशत अग्रिम राशि भी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी। भूखंडों का आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम, 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, कुल 49 भूखंडों में से 5 भूखंड अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा 5 भूखंड अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों के लिए आरक्षित रहेंगे। भूखंड आवंटन से संबंधित विस्तृत नियम, प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट mpmsme.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।