मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान आए 88 आवेदनो के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किए गए। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा भी जनसुनवाई की गई।

ग्राम गोपालपुरा निवासी घासीराम ने नियम विरूद्ध जलाश्‍य का पट्टा देने की अनुशंसा के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर मत्‍स्‍य अधिकारी मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बोलखेडा निवासी राधा बाई ने समग्र आई डी में नाम दर्ज करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर जनपद सीईओ मंदसौर को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। चापाखेडी निवासी मगन बाई ने कृषि भूमी का रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार सुवासरा को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में बिजली का बिल कम करवाने, पट्टा नामांतरण करवाने, खसरा खतोनी करवाने, सार्वजनीक रास्‍ता शुरू करवाने, रजिस्ट्री करवाने, भूमी आंवटीत करवाने, एवं जल व्‍यवस्‍था करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।