सीहोर निवासी श्रीमती सानिया को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। गर्भावस्था के दौरान योजना से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हुई। इस सहयोग से आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिली और परिवार को भी आर्थिक राहत मिली। श्रीमती सानिया बताती हैं कि गर्भावस्था के समय महिला के स्वास्थ्य के साथ खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। ऐसे समय में मिलने वाली शासकीय सहायता से इन आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा हुई। योजना ने उन्हें मातृत्व के दौरान आवश्यक देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बनने के साथ सुरक्षित मातृत्व की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। योजना का लाभ मिलने से गर्भवती महिलाओं में अपने स्वास्थ्य और शिशु की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ती है। श्रीमती सानिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ वंदना योजना जैसी जनकल्याणकारी पहल से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक आर्थिक संबल मिलता है। उन्होंने शासन द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।