मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने बताया कि आयुक्त नगर निगम रतलाम के आदेशानुसार स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत रतलाम शहर में स्वच्छता कार्य में जिले के महिला एवं पुरुष सफाई कामगार अत्यंत विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं। उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच और उपचार के लिए नगर पालिका निगम परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 30 सितंबर बुधवार को सुबह 11:00 से किया जाएगा।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त अल्पता एनीमिया की जांच एवं उपचार, स्त्री रोग संबंधी जांच उपचार एवं मौसमी बीमारियों की जांच की जाएगी।

