उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के वार्षिक खेलकूद कैलेंडर 2026-27 के अंतर्गत जिला स्तरीय टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितम्बर को शासकीय विधि महाविद्यालय, सीहोर द्वारा चैन सिंह सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। राय साहब भंवर सिंह अशासकीय महाविद्यालय, भैरूंदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन आगामी संभाग स्तरीय टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता में सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया। शासकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार साहू ने विजेता, उपविजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का आयोजन श्री दुष्यंत कौल, सहायक प्राध्यापक (विधि) के संयोजन में हुआ। निर्णायकों, चयन समिति, क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे।

