कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को कलेक्टर चेंबर में नगर निगम सतना के नवनियुक्त एल्डरमैन को शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर श्री योगेश ताम्रकार, नगर निगम स्पीकर श्री राजेश चतुर्वेदी एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौडा उपस्थित रहे। शपथ लेने वाले नवनियुक्त एल्डरमैन में सुनील सेनानी, सौरभ नायक, समर बहादुर सिंह वार्ड, श्रीमती चन्द्रसखी डोहर, कमलेश दाहिया, शैलेश शास्त्री, निधि गोपाल गुप्ता एवं हर्ष जायसवाल शामिल हैं। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को शपथ दिलाते हुए उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।