मध्यप्रदेश
नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को कलेक्टर चेंबर में नगर निगम सतना के नवनियुक्त एल्डरमैन को शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर श्री योगेश ताम्रकार, नगर निगम स्पीकर श्री राजेश चतुर्वेदी एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौडा उपस्थित रहे।








