सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत जिले में स्वस्थ जीवनशैली एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को आयुष विभाग द्वारा विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग जागरूकता एवं योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कमोद, खमरिया झांसी घाट, हीरापुर (चीचली) एवं बचई में योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, बच्चों एवं संबंधित अमले ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न योग गतिविधियों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने, तनाव कम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर योग के महत्व और इसके स्वास्थ्यवर्धक प्रभावों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ एवं निरोग रखने का संदेश दिया।