श्रम विभाग द्वारा जागरूक नागरिकों के लिए श्रम प्रहरी की महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसके तहत कोई भी नागरिक अपने आस-पास के अपंजीकृत कारखानों, संस्थाओं या निर्माण कार्यों की सूचना श्रम विभाग मध्यप्रदेश के पोर्टल अथवा टोल फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 18002338888 पर दर्ज करा सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। यह कोई सरकारी पद नहीं है, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसके माध्यम से हर नागरिक श्रमिक सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं श्रम कानूनों का पालन करवाने में मददगार बन सकता है।
