जिले में सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक आयोजित है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में म.प्र.प.क्षे.वि.वि.क.लि. बुरहानपुर वृत्त के माध्यम से ‘‘सेवा सेतु अभियान- सरकार आपके द्वार’’ शिविर अंतर्गत 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न स्थलों- लालबाग, सी.के.ग्रीन कॉलोनी, तुकईथड़, खकनार, नेपानगर एवं शाहपुर आदि में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों में उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी, पंजीयन, बैंक ऋण, सब्सिडी और अधिकृत वैंडरों की सुविधा इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही जगह मिल सकेगीं। विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि उपरोक्त शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेवें।