सेवा संकल्प अभियान' अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग बड़वानी द्वारा 'आँगन मिलन सेवा' के अंतर्गत आज बड़गाव चौपाल फलिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, अन्य जन प्रतिनिधि गण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम के आरंभ में लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और पौध संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण मिल सके।
हितग्राहियों से सीधा संवाद और सम्मान पौधा रोपण के पश्चात लोकसभा सांसद द्वारा 'आँगन मिलन सेवा' के तहत स्थानीय ग्रामीणों और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने शासन की कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा की और लाभार्थियों से फीडबैक लिया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों का आत्मीय सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,डीपीओ डब्ल्यूसीडी श्री आर एस गुंडिया और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




