सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 'कहानी सेवा की' श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं ग्राम जनकपुर, जिला सागर निवासी कृषक श्री कृष्ण कुमार की। एक छोटे किसान के रूप में खेती के लिए समय पर खाद, बीज और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करना उनके लिए हमेशा चुनौती भरा रहता था।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे खेती की लागत में सीधा सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित किसान कल्याण योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल रहा है, जिससे उनकी खेती अब अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनी है। श्री कृष्ण कुमार बताते हैं कि अब उन्हें खेती की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए साहूकार या किसी अन्य से उधार या कर्ज नहीं लेना पड़ता।
इस सहयोग के लिए श्री कृष्ण कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ये योजनाएँ किसानों के हित में अत्यंत लाभकारी हैं और इससे हम जैसे छोटे किसानों को संबल मिला है।


