कटनी (28 सितंबर) - जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, कटनी द्वारा वर्धमान फैब्रिक्स, बुधनी, जिला सीहोर में रोजगार के अवसर की जानकारी दी गई है। कंपनी द्वारा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

वर्धमान फैब्रिक्स में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 12,425 रूपये प्रतिमाह सीटीसी तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 18,073 प्रतिमाह सीटीसी प्रदान किया जाएगा। कंपनी द्वारा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण की सुविधा के साथ करियर में आगे बढ़ने के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।कंपनी में 29 रूपये प्रति थाली की दर से भोजन सुविधा, कॉलोनी एवं महिला हॉस्टल की अलग व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध है।

आसपास के क्षेत्र की महिलाओं के लिए बस सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी मूल दस्तावेज, 5 पासपोर्ट साइज फोटो एवं दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लेकर जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, रूम नंबर 125, कटनी में संपर्क कर सकते हैं।

भर्ती एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी से 9589691151 संपर्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।